फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-14 टीम के चयन हो हुआ फाइनल ट्रायल

विज्ञापन
cricket - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पीलीभीत क्रिकेट एसोसिएशन ने किया आयोजन
विज्ञापन

बुधवार देर शाम तक जारी होगा परिणाम

पीलीभीत। अंडर-14 क्रिकेट टीम के चयन को मंगलवार को फाइनल ट्रायल हुआ। एलएच फैक्ट्री के स्टेडियम मेें ट्रायल में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। परिणाम की घोषणा बुधवार शाम को की जाएगी।
विज्ञापन

आंखों में क्रिकेट स्टार बनने का सपना पाल रहे खिलाड़ियों के लिए पीलीभीत क्रिकेट एसोसिएशन ने सराहनीय पहल की है। जिले में अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 टीम के चयन के लिए ट्रायल शुरू किए है। इसके तहत अंडर-14 टीम के लिए रविवार को पहला ट्रायल हुआ था। सोमवार को पुन: फाइनल ट्रायल कराया गया। इसमें 46 बच्चों ने प्रतिभाग किया। एसोसिएशन के बी क्लीफर्ड के नेतृत्व में हुए ट्रायल में गेंदबाजी एवं बल्लेबाजी के लिए खिलाड़ियों को दो वर्गों में बांटा गया। प्रत्येक खिलाड़ी को छह-छह गेंद खेलने और गेंदबाज को एक-एक ओवर फेंकने का अवसर दिया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बी क्लीफर्ड ने बताया कि पहले चरण में 20 खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे। बुधवार देरशाम तक चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई जाएगी। इस मौके पर कोच पंकज सिंह, राजेश कुमार, कन्हैया, रिजवान आदि चयन प्रक्रिया में शामिल रहे। वहीं, बड़ी संख्या में अभिभावक एवं खेल शिक्षक बच्चों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें