फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक दुर्घटना मे घायल हुए पुजारी की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

हाईवे पर डूंडाहैडा पुलिस चौकी के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हुए खेकड़ा के पुजारी ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुजारी के शव को खेकड़ा लाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव उत्तराखंड ले गए।
विज्ञापन

नगर की लाइनपार बस्ती स्थित शिव मंदिर में कई वर्ष से उत्तराखंड निवासी पुजारी सुंदरमणी भट्ट पुजारी थे। गत दो दिन पहले सुंदरमणी भट्ट एवं पुजारी नवीन व्यास बाइक पर सवार होकर वाया दिल्ली जा रहे थे। जब वह हाईवे पर डूंडाहैडा पुलिस चौकी के समीप पहुंचे, तभी बाइक के सामने सांड़ आ गया। इससे बाइक सवार दोनों पुजारी मार्ग पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे पुजारियों के परिजनों ने दोनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया । वहां से नवीन व्यास को चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी । साथ ही गंभीर रूप से घायल पुजारी सुंदरमणी भट्ट का उपचार चल रहा था। ररिवार की सुबह उपचार के दौरान पुजारी सुंदरमणी भट्ट ने दम तोड़ दिया। पुजारी की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों एवं श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई और उनके शव को अस्पताल से पहले खेकड़ा के शिव मंदिर में लाया गया। इसके बाद परिजन शव को लेकर उत्तराखंड अपने गांव के लिए रवाना हो गए। वहां शव का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें