फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलें बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

धार्मिक पाठशाला में आचार्य श्री अनुमान सागर जी महाराज ने बच्चों को सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
नगर के छोटा बाजार स्थित श्री शांति नाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में आयोजित धार्मिक पाठशाला में आचार्य श्री अनुमान सागर जी महाराज ने बच्चों को संस्कारमय शिक्षा ग्रहण कर सत्य अहिंसा के मार्ग पर चल आगे बढ़ने को कहा। महाराज श्री ने कहा कि शिक्षक बच्चों को अनुशासित एवं संस्कारित शिक्षा ग्रहण कराए। छात्र और छात्राओं को हमेशा अपने माता पिता, बड़ों का आदर सत्कार करना चाहिए। तभी उनको जीवन में सफलता मिल सकती है। गुरुजनों एवं संत महापुरूषों के आशीर्वाद से ही अपने मुकाम तक पहुंचा जा सकता है। बच्चों को अपने जीवन में सदैव सच्चाई के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। आज उचित मार्ग दर्शन के अभाव में बच्चे गलत दिशा की तरफ दौड़ रहे है। टेलीविजन, मोबाइल आदि से भी बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। माता पिता अपने बच्चों का ध्यान रखकर उन्हें अच्छी शिक्षा ग्रहण कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें