फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाधि महाविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ता प्राचार्य से भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में एक राजनीतिक पार्टी द्वारा बगैर अनुमति कार्यक्रम करने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता व प्राचार्य के बीच जमकर नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव कर कार्यक्रम कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
महाविद्यालय में कुछ दिन पूर्व एक राजनीति पार्टी की छात्र इकाई ने पौधरोपण कार्यक्रम किया था। बताते हैं कि शनिवार को एक पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता किसी अभियान आदि को लेकर महाविद्यालय पहुंचे। इधर महाविद्यालय में पोस्टर लगाकर कार्यक्रम करने व नारेबाजी करने की जानकारी पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को हुई तो भड़के उठे। कई कार्यकर्ता विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री आदेश चौहान के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कक्ष में घुस गए और बिना अनुमति महाविद्यालय में कार्यक्रम कराने का आरोप लगाते हुए प्राचार्य का घेराव किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का कहना था कि महाविद्यालय में राजनीतिक पार्टी द्वारा बैनर पोस्टर लगाकर व नारेबाजी कर खुलेआम पार्टी से जुड़ी टोपियां बांटी जा रही हैं। इससे महाविद्यालय की व्यवस्था खराब हो रही है। नगर मंत्री ने प्राचार्य से राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति देने की वजह जाननी चाही। इस पर प्राचार्य का कहना था कि उनके द्वारा किसी को भी राजनीतिक कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी गई। आज कुछ कार्यकर्ता किसी कार्यक्रम के सिलसिले में महाविद्यालय आए थे, लेकिन उन्हें कार्यक्रम करने से रोक दिया गया। इस बीच कार्यकर्ताओं व प्राचार्य के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम करने के वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हु्ए कहा कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कुछ कार्यकर्ता चीफ प्रॉक्टर को बुलाकर प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। प्राचार्य ने चीफ प्रॉक्टर को बुलाया। विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री नितिन माहेश्वरी ने बताया कि प्राचार्य ने चार दिन का समय मांगा है। यदि निर्धारित तिथि तक कार्रवाई नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। घेराव करने वालों में जिला संयोजक सुरजीत राना, जिला प्रमुख सुमित जैसवार, जिला सह संयोजक सोनू गंगवार, दीप अग्रवाल, अकाश कनौजिया, हिमांशु, उपेंद्र गंगवार, रुपक, विवेक, धर्मेेंद्र कुमार समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

00
वर्जन:
महाविद्यालय में किसी को भी राजनीति से जुड़े कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं है। शनिवार को एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता कार्यक्रम के सिलसिले में आए थे। उन्हें कार्यक्रम करने से रोक दिया गया। फिर भी यदि इस मामले की तह में जाने के लिए जांच कराई जाएगी।
डॉ. आरएस मिश्रा, प्राचार्य, उपाधि महाविद्यालय
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें