फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर मे आग लगने से हजारो रूपये कीमत का घरेलू सामान जला।

विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगी, दो झुलसे
विज्ञापन


खेकड़ा (बागपत)। नगर में सुबह के समय मकान की रसोई मे चाय बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप लीकेज होने से आग लग गई। इससे करीब पचास हजार रुपये से अधिक का सामान जल गया। आग बुझाने के प्रयास में महिला समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला अहिरान मे शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे राजेश की पत्नि आरती चाय बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर का पाइप लीकेज हो गया। और आग लग गई। कुछ ही क्षणों में आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। मकान में आग चारों तरफ फैल गई। मकान में सो रहे लोगों में चीख पुकार मच गई और परिजन एवं आस-पास के लोग आग बुझाने में जुट गए। और मकान मे सो रहे बच्चों एवं बड़ों को परिजनों ने सकुशल बाहर निकाला। आग बुझाने मे जुटे मकान मालिक सुशील और उसके आरती दोनों आग मे झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गये। मौहल्ले के लोगो के सहयोग से आग पर काबू पाया। अन्यथा आग आस पास के मकानों को भी अपनी चपेट मे ले और अधिक नुकसान करती। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें