फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वाहन के पहिया से दबकर 11 वर्षीय बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने आया था, खुशी का माहौल मातम में तब्दील
विज्ञापन




पूरनपुर। खेल के दौरान बालक ट्राॅली में धक्का लगाने लगे। तभी ट्राॅली के पहिया के नीचे दबकर शाहजहांपुर के थाना सिंगाही के गांव सकुलिया निवासी मोबीन का 11 वर्षीय पुत्र अयान घायल हो गया। गंभीर हालत में अयान को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




घटना थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव केसरपुर की है। गांव निवासी जाबिर के पुत्र का शादी समारोह था। बुधवार शाम को मेहमान और परिजन घर में बातें कर रहे थे। जाबिर के घर के बाहर खड़ी ट्राॅली के पास कई बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने ट्राॅली को धक्का देना शुरू कर दिया। ऐसे में ट्राॅली के पहिया के नीचे दबकर जाबिर के साढ़ू शाहजहांपुर के थाना सिंगाही के गांव सकुलिया निवासी मोबीन का पुत्र अयान घायल हो गया। शोर पर पहुंचे लोगों ने ट्राॅली को हटाकर अयान को बमुश्किल बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल बालक को बृहस्पतिवार रात करीब सवा दो बजे सीएचसी लाया गया। वहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि अयान के शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें