फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 मिमी बरसात: जलभराव ने बढ़ाई मुश्किलें, बिजली कटौती ने रुलाया

Sat, 30 Aug 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर में स्टेशन मार्ग पर भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को करीब छह घंटे तक हुई बारिश से शहर की सड़कें तालाब बन गईं। बिजली कटौती पूरे दिन लोगों को रुलाती रही। मुख्य मार्गों पर पानी भरा होने से दोपहर तक बाजार में सन्नाटा नजर आया। नालों का गंदा पानी भी सड़कों पर बहता दिखाई दिया।
विज्ञापन


शनिवार को 11 मिमी बारिश मिलाकर तीन दिन में जिले में 31 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। लगातार बरसात से शहर के आधे इलाके में शनिवार को जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य हाईवे से लेकर प्रमुख मार्गों और मोहल्ले की सड़कें जलमग्न नजर आईं। शहर के स्टेशन मार्ग पर राजा साहब हवेली के बाहर, चावला चौराहे से मुख्य बाजार, चूड़ी मार्केट आदि इलाके तालाब में तब्दील हो गए। शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी, एकता नगर कॉलोनी, अशोक कॉलोनी, साहूकारा मोहल्ला, शेर मोहम्मद, नखासा मोहल्ले आदि में लोगों के घुटनों तक पानी रहा। मोहल्ला नखासे व लक्ष्मी टॉकीज नाला चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर आ गया।
फोटो
बारिश से दो गांवों में सड़कें हुईं खराब
बीसलपुर। शनिवार सुबह हुई झमाझम बारिश से गांव किशनी और नवदिया सितारगंज की सड़कें खराब हो गईं। सड़कों और गलियों में काफी कीचड़ और गंदा पानी भर गया है। इस वजह से इन दोनों गांवों में पूरे दिन आवागमन प्रभावित रहा। संवाद
विज्ञापन

फोटो:
अमरिया में बारिश से फिर जलभराव की समस्या से जूझे लोग

अमरिया। शनिवार को सुबह चार बजे से लेकर दस बजे तक रुक रुक कर हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। शुक्रवार को भी बारिश के बाद यही स्थिति पैदा हुई थी।
तहसील परिसर, ब्लॉक संसाधन केंद्र, उच्च प्राथमिक विद्यालय, मॉडल प्राइमरी विद्यालय व पोस्ट ऑफिस में परिसर जलभराव हो गया। अधिक बारिश होने और कस्बे के नालों पर अतिक्रमण के कारण सफाई न होने से कस्बे में कई स्थानों पर बरसात का पानी भर जाता है। कस्बे में बरसात के पानी निकासी का सही व्यवस्था न होने के कारण लोगों को आवागमन की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील परिसर में बरसात का पानी भर जाने से फरियादियों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। यही हाल खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर का रहा। पोस्ट ऑफिस परिसर में पानी भर जाने से दो दिन से कार्य बाधित है। संवाद

शहर में स्टेशन मार्ग पर भरा बारिश का पानी। संवाद

शहर में स्टेशन मार्ग पर भरा बारिश का पानी। संवाद

शहर में स्टेशन मार्ग पर भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें