फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-सितारगंज हाईवे: जमीन अधिग्रहण का 1061 किसानों को मिला मुआवजा

Tue, 28 May 2024 08:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बरेली सितारगंज नेशनल हाईवे के लिए सदर और अमरिया तहसील में किसानों की जमीनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया बीते करीब एक साल से चल रही है। इसमें 1061 किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर मुआवजा दे दिया गया है।
विज्ञापन
बरेली-सितारगंज हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली-सितारगंज हाईवे के निर्माण में पीलीभीत सदर और अमरिया तहसील क्षेत्र में 78 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। अब तक दोनों तहसीलों के 1061 किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर मुआवजा दे दिया गया है। इसमें सदर तहसील में 80 और अमरिया तहसील में 45 फीसदी किसानों का भुगतान किया गया है।

बरेली सितारगंज नेशनल हाईवे के लिए सदर तहसील और अमरिया तहसील में किसानों की जमीनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया बीते करीब एक साल से चल रही है। हाईवे के लिए सदर तहसील में 23 हेक्टेयर और अमरिया तहसील में 55 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है। इसके लिए किसानों को जमीन के बदले मुआवजा मिलना है।

विज्ञापन


सदर तहसील के 849 किसानों को 44 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाना है। इसके सापेक्ष अब तक 500 किसानों को 28 करोड़ का मुआवजा दिया गया है। इसी तरह से पैकेज दो में अमरिया तहसील क्षेत्र में 55 हेक्टेयर जमीन चाहिए। यहां के 1856 किसानों से जमीन लेनी है। इनका 196 करोड़ रुपये का मुआवजा बन रहा है। इसके सापेक्ष 561 किसानों को अब तक 87 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। शेष किसानों को मुआवजा देने और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

सदर अमरिया तहसील के ये हैं गांव
पैकेज एक में सदर तहसील क्षेत्र के गांव कुकरीखेड़ा, बिलई पसियापुर, उगनपुर, हांडा, देवीपुरा और शाही गांव हैं। इसमें शाही में जमीन को लेकर मामला चल रहा है। इसी प्रकार अमरिया तहसील के बढेपुरा, हुसैननगर, मुडलिया गौसू, घंघुरी, कल्यानपुर, चक्रतीर्थ, बल्लिया, दबका, बिलहरा, माफी, भौनी, भैसहा, कैंचूटांडा, माधवपुर, मुडलिया इलाही बक्श, लहौरगंज, भौना, भैसहा, अमरिया, सरदरनगर, बरातबोझ गांव शामिल हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने कहा कि बरेली- सितारगंज नेशनल हाईवे के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा। पैकेज एक के लिए जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। दूसरे पैकेज के लिए प्रक्रिया चल रही है। मुआवजा भी लगातार दिया जा रहा है। जमीन अधिग्रहण का काम इस माह पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें