फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कांफ्रेसिंग कर दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर दिए निर्देश
विज्ञापन

पीलीभीत। लोकसभा चुनाव की तिथि भले अभी घोषित न हुई हो, लेकिन इसको सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन- प्रशासन स्तर से तैयारियों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने वीडियो कांफ्रेसिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार शाम को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में शस्त्र लाइसेंस का सत्यापन, असलहा की दुकानों पर कारतूसों का सत्यापन, हिस्ट्रीशीटरों के पास असलहों की जांच, संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों में शस्त्र लाइसेंसों को जमा कराने की कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अलावा 2014 लोकसभा चुनाव, 2017 विधान सभा चुनाव में अगर कहीं कोई गड़बड़ी हुई, उसे चिह्नित कर कार्रवाई कराने, विवाद रजिस्टर चेक करने के साथ ही मुचलका पाबंद कार्रवाई, जेल से छूटे अपराधियों पर निरोधात्मक कार्रवाई, 13 मई 2019 तक तीन साल जिले में पूरा करने वाले पुलिस कर्मियों के तबादले करने पर कार्यवाही की शुरूआत करने के निर्देश दिए गए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें