खेकड़ा (बागपत)।
जंगल में पाबी फीडर की एक सप्ताह से खंभे लाइन टूटने के कारण नलकूपों की ठप्प आपूर्ति के विरोध में आक्रोशित किसानों ने बिजलीघर में जेई का घेराव किया। जेई के बुधवार तक आपूर्ति चालू कराने के आश्वासन पर किसान शांत पड़े।
नगर के जंगल में विगत एक सप्ताह से पाबी फीडर की बिजली की लाइन दो खंभे टूटे पडे़ हैं। इसके चलते एक दर्जन से अधिक किसानों के नलकूपों की बिजली आपूर्ति ठप है। तभी से किसान विद्युत निगम के अधिकारियों से टूटे खंभे लाइन ठीक कर आपूर्ति चालू कराने की मांग कर रहे हैं। अभी तक समस्या हल नहीं हुई। इससे किसान बर्बाद होने के कगार पर हैं। मंगलवार को आक्रोशित किसान पाठशाला मार्ग स्थित बिजलीघर में पहुंचे और जेई का घेराव कर आक्रोश जताया और खरी खोटी सुनाकर विद्युत आपूर्ति चालू कराने की मांग की। इस दौरान जेई ने बुधवार तक खंभे लाइन लगवाकर विद्युत आपूर्ति चालू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान लौट गए। इस दौरान चौधरी भोपाल सिंह, बिट्टू, विपिन धामा, हरेंद्र सिंह, छत्रपाल धामा, मनोज, अनिल, अजयपाल सिंह, सुनील, मुकेश आदि रहे।