खेकड़ा (बागपत)।
नगर की लाइन पार बस्ती में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें नगर पालिका अधिकारियों ने जन सहयोग जारी रखने की अपील की।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत खेकड़ा नगर को भी चयनित किया । इस क्रम में सभी 25 वार्डों में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति का गठन किया । मंगलवार को लाइन पार बस्ती में समिति की बैठक हुई। इसमें समिति सदस्यों ने वातावरण स्वच्छ रखने को लेकर वार्ता की। ईओ निहारिका चौहान ने बस्ती वासियों को सफाई के प्रति जागरूक किया। गंदगी से होने वाली समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सफाई रखकर हम बीमारियों से बच सकते हैं। इस दौरान साफ-सफाई अभियान चलाकर लाइन पार बस्ती की गंदगी को साफ किया। इसमें नीरज शर्मा, मोहम्मद नासिर, इस्लाम, महबूब, राजुदीन, जाकिर, रहीसू आदि ूरहे।
नगर पालिका ने चलाया साफ सफाई अभियान
खेकड़ा (बागपत)।
नगर पालिका ने मंगलवार को गर्मी में मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए साफ सफाई अभियान चलाया। मंगलवार को नगर की मलीन बस्तियों में फोगिंग करवाई गई। नगर पालिका की ईओ निहारिका चौहान ने बताया कि नगर में मच्छरों एवं उनसे होने वाली बीमारियों के मद्देनजर फोगिंग करवाई गई है। कोई भी नागरिक यदि उसकी गली या मोहल्ले में फोगिंग करवाना चाहता है तो नगर पालिका में आकर सूचित करें।