फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार मां -बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर ग्राम हसनपुर मसूरी के समीप कार की टक्कर लगने से बाइक सवार मां और बेटा गंभीर घायल हो गए। पानीपत निवासी मुमतियाज का परिवार खेकड़ा के ग्राम गोठरा के जंगल में एक ईंटभट्ठे पर मजदूरी करता है। मंगलवार सुबह आठ बजे मुमतियाज की पत्नी सुमन और पुत्र मोहसिन बाइक पर सवार होकर वाया दिल्ली सहारनपुर हाइवे से अपने घर पानीपत जा रहे थे। जब वह क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी के समीप पहुंचे तभी अनियंत्रित कार की टक्कर लगने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और मां बेटा घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी वहां पहुंचे। हालत गंभीर होने के चलते रेफर करने पर घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में घायलों के परिजनों ने खेकड़ा थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें