फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी करने वाले के खिलाफ सांकरौद के ग्रामीणों ने की पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सांकरौद के ग्रामीणों ने पंचायत कर कहा यदि जिला प्रशासन ने प्लाट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीड़ित ग्रामीणों ने गांव में होली चौक पर पंचायत कर कहा कि प्लाट दिलाने की एवज में ठगी करने वाला व्यक्ति उन्हें मारने की धमकी दे रहा है। मंगलवार को उन्होंने उसकी शिकायत तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी की। इसमें अधिकारियों ने चौबीस घंटे में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा ठगी करने वाले को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है। ग्रामीणों ने कहा यदि अविलंब उनके रुपये वापस नहीं दिलाए तो वह सभी गांव से पलायन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। इसमें इकराम, सलीम, सलाऊदीन, रोहताश, मोमिन, शकीला, सलमा, रेशमा, फैमिदा,मोमिना, मांगे, राजेंद्र, शौकत, हसीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें