फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ को आएंगे राज्यपाल, मेधावियों को करेंगे पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी में आएंगे राज्यपाल
विज्ञापन

मेधावियों को करेंगे सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। विधायक बाबूराम पासवान के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में राज्यपाल राम नाईक से मिला। विधायक ने राज्यपाल को आठ फरवरी को गन्ना कृषक महाविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया। राज्यपाल ने आठ फरवरी को पूरनपुर आगमन की स्वीकृत दे दी है। वे गन्ना कृषक महाविद्यालय में एक बजे से ढाई बजे तक रहेंगे।
विज्ञापन

गन्ना कृषक महाविद्यालय को अनुदान पर लेने की प्रक्रिया को लेकर 29 दिसंबर को विधायक बाबूराम पासवान के नेतृत्व में गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर शर्मा ने राज्यपाल से मिलकर गन्ना आयुक्त की ओर से उनको पत्रावली सौंपी थी। ताकि महाविद्यालय अनुदान पर होने से अगले शैक्षिक सत्र में विद्यार्थियों को 3472 रुपये के स्थान पर मात्र 132 रुपये फीस देनी पड़े। इसके लिए विधायक बाबूराम पासवान ने राज्यपाल को पूरनपुर आमंत्रित किया। बृहस्पतिवार को विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने लखनऊ मेें राज्यपाल से मुलाकात कर गन्ना कृषक महाविद्यालय में आठ फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में पूरनपुर आगमन का न्योता दिया। विधायक बाबूराम पासवान ने बताया कि राज्यपाल ने आठ फरवरी को पूरनपुर गन्ना कृषक महाविद्यालय में आगमन की स्वीकृत दे दी है। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि आठ फरवरी को गन्ना कृषक महाविद्यालय में राज्यपाल मेधावियों को सम्मानित करेंगे। उधर, राज्यपाल के नगर में आगमन की स्वीकृत मिलने पर अफसर तैयारियों में जुट गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें