फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों और विद्युतकर्मियों के बीच बढ़े सुलह के आसार

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एडीएम-एएसपी ने दोनों पक्षों को आमने-सामने कर कराई बातचीत
विज्ञापन

नकटादाना उपकेंद्र पर हुए बवाल के बाद से चल रही है हड़ताल

पीलीभीत। बिजली कर्मचारियों और वकीलों के बीच चल रहे विवाद में बुधवार को सुलह के आसार बनते नजर आए। एडीएम-एएसपी की ओर से दोनों पक्षों को आमने-सामने कर कराई गई बातचीत के बाद काफी हद तक मामला शांत कराए जाने का अफसर दावा करते रहे। हालांकि दोनों संगठनों की ओर से इसकी घोषणा अभी नहीं की जा सकी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द दोनों का आंदोलन समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी के निवासी बार एसोसिएशन अध्यक्ष संतराम राठौर का बिजली कनेक्शन काटने की बात पर 22 नवंबर को नकटादाना उपकेंद्र पर बिजली कर्मचारियों और वकीलों में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में नामजद रिपोर्ट कराए जाने के बाद 23 नवंबर से दोनों पक्षों की हड़ताल जारी है। इसको सुलझाने के लिए प्रशासनिक अमला लगातार प्रयास कर रहा है। सोमवार देर शाम वकील और बिजली कर्मचारियों को बुलाकर एडीएम बृजकिशोर, एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, एलआईयू सीओ सर्वेंद्र सिंह ने बातचीत की। इसमें दोनों पक्षों से करीब तीन घंटे से अधिक वार्ता की गई। सुलह कर एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज मुकदमों को समाप्त करने के लिए एफिडेविट दिए जाने की बात कही गई। दोनों पक्ष काफी हद तक इसके लिए मान भी गए, लेकिन साथी कर्मचारियों से बातचीत के बाद अंतिम निर्णय लेने को कह दिया गया। बुधवार को आंदोलन जारी रहा। उधर, अफसर भी बातचीत को लगभग सुलह मान चुके हैं। एएसपी रोहित मिश्रा ने बताया कि बातचीत कर सुलह कराने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें