खेकड़ा (बागपत)।
निकाय चुनाव के चलते पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर के एमएम इंटर कॉलेज में पहुंच कर मतगणना केंद्र के साथ ही सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने की रणनीति बनाई।
सोमवार को उपजिलाधिकारी आशीष कुमार एवं तहसीलदार जसधीर सिंह निकाय चुनाव के चलते नगर के एमएम इंटर कॉलेज में पहुंचे। निकाय चुनाव के मतदान के बाद कॉलेज में मत पेटियां रखी जाएगी। यही पर मतों की गिनती समेत समस्त कार्य होगा। उन्होंने कॉलेज के प्रधानाचार्य सोहनबीर सिंह तोमर के साथ सभी कमरो एवं परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा की भी व्यवस्था देखी। उन्होंने प्रधानाचार्य को सफाई बिजली, पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए, क्योंकि यही पर सुरक्षा कर्मी भी आकर रुकेंगे। मत पेटियों का स्ट्रांग रूम भी यही पर होगा। इसके बाद उन्होंने नगर के सभी मतदान केंद्रों का बारी बारी से निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, बिजली, पानी एवं बैरिकेटिंग कराने के थाना प्रभारी को निर्देश दिए।