फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह तक बच्चे को मां का दूध पिलाएं - एसीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

एसीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को नवजात बच्चों की देखभाल, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को शत प्रतिशत टीके लगाने के निर्देश दिए।
एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी सोमवार की दोपहर करीब बारह बजे खेकड़ा सीएचसी पर पहुंचे। वहां उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि छह माह तक केवल मां का दूध ही नवजात शिशुओं के लिए वरदान होता है। इतना ही नहीं इससे शिशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। निर्धारित समय पर सभी टीके अवश्य लगवाएं इससे कोई भी गंभीर बीमारी उनके पास नहीं आएगी। उन्होंने कहा एएनएम सेंटर पर महिलाओं को नवजात शिशुओं के देखभाल के बारे में जानकारी दें। 21 नवंबर तक मातृत्व सप्ताह मनाया जाएगा। इसके लिए आशा के माध्यम से योजनाओं की जानकारी को ग्रामीण महिलाओं तक पहुंचाया जाए। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक, डीईओ सचिन, एलएचवी राजेंद्री देवी, एलएचवी सुशील बाला, संतोष बाला, सुषमा रानी, कविता परवालिया, संतोष यादव, तबस्सुम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें