फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त में लापरवाही पर सिपाही निलंबित, चौकी इंचार्ज की जांच के आदेश

Wed, 25 Oct 2017 11:37 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी के पास सराफा दुकान से 17 लाख की चोरी के मामले में एसपी कलानिधि नैथानी ने सख्ती की है। गश्त में लापरवाही बरतने वाले सिपाही को निलंबित कर चौकी प्रभारी की जांच के आदेश दिए हैं। होमगार्ड पर भी कार्रवाई के लिए एसपी ने जिला कमांडेंट को लिखा है।
विज्ञापन

बरेली के राजेंद्र नगर निवास ब्रह्मा वर्मा की ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी से सौ मीटर दूर सराफा की दुकान है। सोमवार रात चोरों ने दुकान का ग्रिल और शटर तोड़कर 44 हजार रुपये समेत 17 लाख के जेवरात चोरी कर लिए थे। मौका-मुआयना कर जहानाबाद पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। घटना चौकी से चंद कदम दूर होने से पुलिस की बेहद किरकिरी हुई थी। घटना का 24 घंटे बाद भी कोई क्लू पुलिस नहीं जुटा सकी है। वहीं एसपी ने मामले में सख्ती करते हुए लापरवाही पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कसा है। एसपी ने घटना की रात ललौरीखेड़ा कस्बे में गश्त पर लगाए गए सिपाही विकास को निलंबित कर दिया है। उसी के साथ ड्यूटी कर रहे होमगार्ड दिनेश पर कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को लिख दिया है। इसके अलावा सीओ सदर योगेंद्र कुमार को ललौरीखेड़ा चौकी प्रभारी की जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं जाएगी। थाना प्रभारियों को सिपाहियों की बीट समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सिपाही की घटना को लेकर क्षेत्र में जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें