फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चार दुकानों के 10 सौर ऊर्जा पैनल चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। कुर्रैया बाजार में चार दुकानों के ऊपर रखे 10 सौर ऊर्जा के पैनल चोरी हो गए। पुलिस ने गांव निवासी रमेश देवल की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरी के पैनल सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


गांव की नई बाजार में दुकानों के ऊपर रखे चार दुकानदारों के सौर ऊर्जा के 10 पैनल 11 जून की रात चोरी हो गए थे। अगले दिन पहुंचे दुकानदारों को सौर ऊर्जा पैनल चोरी होने की जानकारी हुई। सेहरामऊ उत्तरी थाने में गांव कुर्रैया के रमेश देवल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सूचना पर गांव कुर्रैया के करन, कोतवाली पूरनपुर के गांव बंजरिया के वीरू और गांव रघुनाथपुर के सनी वर्मा को चोरी के सभी 10 पैनल सहित गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियोंं का शनिवार को चालान कर दिया गया।

-
चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

पूरनपुर। थाना बंडा के गांव कुंवरपुर रती के छात्र करन की नगर में कोचिंग सेंटर के बाहर खड़ी बाइक 11 जून को माधोटांडा थाना के गांव कटपुरा के शुभप्रीत उर्फ शब्बो ने चोरी की थी। पुलिस ने चोरी की बाइक सहित आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को चालान कर दिया। छात्र करन की बाइक चोरी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पुलिस ने पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अमरिया और पूरनपुर में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। उसके खिलाफ दो बार गैंगस्टर की कार्रवाई भी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें