पीलीभीत। जिले में होली और धुलेंडी पर 10 जुलूस निकाले जाएंगे। इसमें सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया,न्यू रिया में मोहल्ला ठाकुरद्वारा, अमरिया में कस्बा अमरिया, ग्राम बांसखेड़ा, बरखेड़ा में कस्बा बरखेड़ा से दो, गाजीपुर मुगल से एक, पूरनपुर के शेरपुर ग्राम से एक जुलूस निकाला जाएगा।
इसके अलावा कई गांवों में छोटी छोटी चौपाई जुलूस निकाले जाते हैं। माधोटांडा में महिलाओं द्वारा सड़क पर होली खेली जाती है। इसको लेकर पुलिस ने तैयारी पूरी की है। पर्याप्त फोर्स तैनात रहेगा। इसके अलावा होली की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। थानों के अलावा रिजर्व फोर्स भी रखा गया है। आवश्यकता के अनुसार फोर्स लगया जाएगा। रिजर्व फोर्स में 11 निरीक्षक, 36 उपनिरीक्षक, 50 हेड कांस्टेबल, 100 कांस्टेबल, 46 महिला आरक्षी, 42 होमगार्ड रिजर्व में रखे गए हैं। इसके अलावा कुल 25 क्यूआरटी गठित की गई है। जो विभिन्न क्षेत्रों पर बने थानों पर मुस्तैद रहेंगी।