फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीलीभीत डिपो के बेड़े में शामिल होंगी 10 नई बसें

Wed, 04 Feb 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले की परिवहन सेवाएं बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। पीलीभीत डिपो को जल्द ही 10 बसें मिलने वाली हैं। इन बसों के आ जाने से यात्रियों को आवगमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से 108 बसों का संचालन किया जा रहा है। सबसे अधिक बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जाता है। इसके अलावा अन्य बड़े शहरों के लिए भी बसें संचालित है। स्थानीय मार्गों पर बसों की संख्या कम होने से इन मार्गों पर डग्गामार वाहन हावी है। इससे डिपो को राजस्व नुकसान और यात्रियों को जोखिम के बीच सफर करना पड़ रहा है।
स्थानीय मार्गों पर परिवहन सेवाएं बेहतर किए जाने की मांग लगातार की जा रही है। परिवहन निगम की ओर से पीलीभीत डिपो के लिए 10 बसों की मंजूरी मिल गई है। जल्द इन बसों को डिपो के बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि जल्द ही डिपो को बसें मिलने वाली हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें