फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट के चलते 10 घंटे बिजली को तरसे लोग

Mon, 26 Oct 2015 11:37 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 132 केवीए के उपकेंद्र में बस बार खराब होने से जिले भर की सप्लाई सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक ठप रही। सप्लाई बाधित होने से जलापूर्ति भी नहीं हुई इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर का प्रमुख 132 विद्युत उपकेंद्र रूपपुर कमालू में स्थित है। सोमवार को सुबह बिजली सप्लाई करने वाला मुख्य यंत्र (बस बार) खराब हो गया। इसकी जानकारी होने पर एक्सईएन लोकेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और मेन वायर का निरीक्षण करने के बाद उसे बदलने के निर्देश दिए। तार बदलने के लिए कंट्रोल से सप्लाई को बंद कराया गया। इससे सुबह आठ बजे से छह बजे तक शहर के अलावा बीसलपुर व पूरनपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रही।
सप्लाई दोपहर तक बंद होने और बिजली व पानी न आने पर लोग परेशान हो गए। तब उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों व कार्यालयों के फोन करना शुरू कर दिया। शाम छह बजे बिजली सप्लाई मिलने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

पूरनपुर। खराबी के चलते मात्र कुछ गांव को छोड़कर नगर सहित पूरे तहसील क्षेत्र की बिजली सप्लाई सोमवार को सुबह करीब आठ बजे ठप हो गई। इससे बिजली चलित उपकरण और उद्योग धंधे ठप हो गए। देहात क्षेत्र में बिजली सप्लाई न मिलने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हुई। तहसील क्षेत्र में जोड़े गए 94 गांव को छोड़कर पूरे तहसील क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप रही।

आज भी शहर में ठप रहेगी बिजली
132 केवीए के विद्युत उपकेंद्र में बस बार की खराबी के कारण सप्लाई को बंद कराना पड़ा था। इसे बदलने के बाद शाम छह बजे से सप्लाई चालू करा दी गई है। मरम्मत का कुछ काम शेष रह गया है, जिसे मंगलवार को ठीक कराया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक शहर की सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन

- लोकेंद्र बहादुर सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें