फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बच्चों को ले जा रहे 10 ई-रिक्शा सीज, चार वाहनों का चालान

विज्ञापन
पीलीभीत के टनकपुर हाईवे पर स्कूली वाहनों की चेकिंग करते सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर व एआरटी
विज्ञापन
पीलीभीत। नियमों की अनदेखी कर ई-रिक्शा और टेंपो से बच्चों को स्कूल लाने और पहुंचाने पर प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम के निर्देश पर एआरटीओ ने सिटी मजिस्ट्रेट के स्कूली वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। 12 ई-रिक्शा और दो ऑटो-टेंपो पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. सौम्या अग्रवाल ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डग्गामार स्कूली वाहनों से स्कूली बच्चों को न लाए जाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शनिवार को एडीएम ऋतु पूनिया के निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर के साथ एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने टनकपुर मार्ग पर अभियान चलाया।
इस दौरान 12 ई-रिक्शा और दो ऑटो में सीट क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाते मिले। इनमें से कुछ ई-रिक्शा अपंजीकृत थे। वहीं कुछ चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला। एआरटीओ ने 10 वाहनों को सीज और चार वाहनों का चालान किया है। नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें