फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: थानों में जमीन संबंधी 10-10 शिकायतों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह व एसपी अभिषेक यादव ने शनिवार को कोतवाली और गजरौला में जन सुनवाई की। इस दौरान जमीन संबंधी शिकायतों का भौतिक सत्यापन कराकर निस्तारण कराया गया। प्रत्येक थाने में जमीन संबंधी 10-10 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान चकरोड, भूमि विवाद, आपसी विवादों संबंधी शिकायतों का संज्ञान लेकर लेखपाल और पुलिस की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। अफसरों के निर्देश पर टीमें मौके पर पहुंचीं और भौतिक सत्यापन के आधार पर समस्या का निस्तारण कराया गया।
इस दौरान प्रत्येक थाने में 10-10 शिकायतों का निस्तारण किया गया। समाधान दिवस पर डीएम ने कहा कि बिना अनुमति के कोई कर्मचारी अनुपस्थित न रहे। किसी भी दशा में शिकायतें लंबे समय तक लंबित न रहें। साथ ही आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का भी गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें