उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर अधिक टैक्स लगाने के विरोध में 28 सितंबर को सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।
शनिवार को पेट्रोल एंड एचएसडी डीलर्स एसोसिएशन की पनकी स्थित कार्यालय में बैठक में यह ऐलान किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमशंकर मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल पर अधिक टैक्स लगाया जा रहा है। इसी के विरोध में 28 सितंबर को प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय लिया गया है।