फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पाक से जुड़े हैं इस ‘खतरनाक धंधे’ के तार

Tue, 25 Jun 2013 12:23 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान से भारत के विभिन्न मोबाइल नंबरों पर फोन कर फोन नंबर की लाटरी निकलने का झांसा देनेवाले गिरोह के दो सदस्यों को एटीएस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गिरोह के कई अन्य सदस्यों की भी जानकारी मिली है। यह गिरोह लोगों को लोगों को झांसे में लाकर उनकी रकम उड़ा लेता था। गिरोह इस रकम को हवाला के जरिए पाकिस्तान और जेद्दा भेजता था।

पकड़े गए लोगों के पास से 62 एटीएम कार्ड, सात मोबाइल फोन, 15 सिम कार्ड, एक लैपटाप, लैपटॉप की हार्ड डिस्क, 3,19,000 रुपए नकद और अन्य दस्तावेज मिले हैं।

एटीएस ने गिरोह के दो सदस्यों बलरामपुर निवासी कृष्ण कुमार मौर्य और सहारा स्टेट, जानकीपुरम निवासी अनुभव कुमार को कुर्सी रोड पर पकड़ा। मोटरसाइकिल से जा रहे दोनों ठगों ने पहले एटीएस को झांसा देकर भागने की कोशिश की पर कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक अरुण कुमार ने बताया कि इस गिरोह के बारे में कई दिनों से सूचना आ रही थी कि पाकिस्तान से विभिन्न नंबरों पर फोन कर लोगों को फंसा रहा है। लोगों को प्रलोभन देकर अलग-अलग खातों में रुपये जमा करवा लेता है। इस रकम को एटीएम से निकाल हवाला के जरिए पाक व जेद्दा भेजा जाता है।
विज्ञापन


जांच में एटीएस को पता चला कि कृष्णा पाकिस्तान, जेद्दा व नेपाल के कई नंबरों पर लगातार संपर्क में है। पूछताछ में कृष्णा ने स्वीकार किया कि वह पाकिस्तान में बैठे अपने संपर्क के इशारे पर विभिन्न भारतीय बैंकों के खातों में जमा रकम को एटीएम से निकाल कर पाकिस्तान में जेद्दा के जरिए भेज रहा था। इस काम के लिए इंटरनेट की विभिन्न साइट का इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें