अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शहर के व्यापारी सियाराम ऊमर वैश्य ने विश्व हिंदू परिषद को एक करोड़ रुपये का चेक दिया है। बुधवार को ऊमर वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें इस कार्य के लिए सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी रोशनलाल ऊमर वैश्य ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ का चेक प्रदान कर सियाराम ऊमर वैश्य ने न सिर्फ समाज बल्कि जिले का भी गौरव बढ़ाया है। वह समाज के पुरोधा हैं। इनका योगदान समाज में युगों-युगों तक याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। इसके पहले उन्होंने सगरा में तीन बीघे जमीन विद्यालय के लिए दान दी थी। अब अयोध्या में राम मंदिर के लिए एक करोड़ का चेक विश्व हिंदू परिषद के नाम सौंपा है।