फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुंडा, भटकल के बाद अब दाऊद का नंबर: सलमान खुर्शीद

Mon, 02 Sep 2013 08:28 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी अब्दुल करीब टुंडा और इंडियन मुजाहिदीन के प्रमुख यासीन भटकल के बाद अब तीसरा नंबर दाऊद इब्राहिम का होगा।
विज्ञापन


विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने साफ कहा कि आतंकवाद का सफाया होगा। दो प्रमुख आतंकियों की गिरफ्तारी बड़ी उपलब्धि है। इससे जांच में बड़ी मदद मिलेगी।

रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने गाजियाबाद पहुंचे विदेश मंत्री ने कहा कि 20 साल से टुंडा और भटकल देश की सुरक्षा एजेंसियों को चकमा दे रहे थे।

पढ़ें, भटकल के खौफनाक मंसूबे, नाटो से लड़ना चाहता था

दाऊद के मामले में उन्होंने कहा कि तीसरा लक्ष्य अब वही है और जल्द ही हासिल कर लिया जाएगा। रणनीति का खुलासा उन्होंने नहीं किया। उनका कहना था कि आतंकवाद को पनाह देने वालों का सच भी विश्व के सामने आएगा।
विज्ञापन


आसाराम बापू की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं। पुलिस अपना काम कर रही हैं। इसमें किसी को राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। निष्पक्ष जांच से सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें, वन मैन आर्मी की तर्ज पर काम करता था यासीन भटकल

सीरिया में हुए हमले पर उन्होंने कहा कि भारत सीरिया में शांति का पक्षधर है। इसी दिशा में प्रयास भी कर रहा है। उन्होंने रासायनिक हमले पर कहा कि यूएनओ इसमें जांच कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें