फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के दौरान मजदूर की मौत

Sat, 26 Oct 2013 02:05 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-68 में बृहस्पतिवार की रात एक प्लॉट में अवैध रूप से मिट्टी खुदाई के दौरान दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक के भाई ने ठेकेदार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्लॉट पर अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई चल रही थी। गढ़ी गांव में रहने वाले संजय यादव का ट्रैक्टर-ट्रॉली खुदाई के काम में लगा हुआ था।

जिस पर दो मजदूर बदायूं निवासी बालकिशन (21) व रामगोपाल शर्मा (22) काम कर रहे थे। खुदाई के दौरान बालकिशन केऊपर मिट्टी का एक ढेर आ गिरा और वह उसमें दब गया।

रामगोपाल ने किसी तरह बालकिशन को मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला और घर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

हादसे की जानकारी पाकर थाना सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर मृतक के परिजन बदायूं से शुक्रवार की सुबह पहुंचे। मृतक के भाई अमरपाल ने ट्रैक्टर मालिक संजय यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


हिंडन खादर में अवैध खनन
हिंडन नदी व उसके आसपास के सेक्टरों के खाली प्लॉटों में अवैध रूप से मिट्टी खनन का काम कई माह से चल रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से अवैध कारोबार किया जा रहा है। कई बार शिकायत करने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

गांव के दबंग बिना अनुमति के खाली पड़े प्लाटों से हर रात कई ट्रक बालू चोरी कर रहे हैं। सेक्टर-68 में जिस प्लॉट में हादसा हुआ वहां खनन माफियाओं ने खुदाई कर कई मीटर गहरा गड्ढा बना दिया था।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि घटनास्थल पर खुदाई के दौरान पुलिस की पीसीआर भी पहुंची थी लेकिन अवैध खनन बंद कराने के बजाए वह चली गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें