फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीयू: एमटीयू छात्रों का एनरोलमेंट पूरा

Tue, 19 Nov 2013 01:23 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) के नोएडा कैंपस में चल रही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संस्थानों के एनरोलमेंट प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन


पिछले तीन सप्ताह से चल रहा लगभग 65 हजार छात्रों के दाखिलों के प्रमाण पत्रों की जांच का काम खत्म हो गया है।

इसके आधार पर तमाम कॉलेजों को उनके छात्रों का स्टेटस उपलब्ध करा दिया गया है। छात्रों के एनरोलमेंट में जो भी खामियां हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, पूर्व में संचालित महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) की देखरेख में दाखिलों की जांच का काम शुरू हुआ था। यूपीटीयू बनने के बाद भी यह प्रक्रिया पहले की तरह चलती रही।
विज्ञापन


इस तरह के कामकाज के लिए संबंधित अधिकारियों को 30 नवंबर तक का समय दिया गया था। अगले कुछ दिनों में यूपीटीयू को एनरोलमेंट की जांच के आंकड़े उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

ऑनलाइन एनरोलमेंट के आधार पर होने वाले इस डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के कामकाज का जायजा प्रिंसिपल सेक्रेटरी-टेक्निकल एजुकेशन नीरज कुमार गुप्ता ने भी लिया है।

कॉलेजों को एनरोलमेंट के संबंध में छात्रों को स्टेटस अलग-अलग भेजा गया है। प्रमाण पत्रों में जो कमियां हैं उन्हें पूरा करने के बाद अंतिम आंकड़े तैयार होंगे, जिसके आधार पर दिसंबर में होने वाली विषम सेमेस्टर परीक्षाएं कराई जाएंगी।

शासनादेश जल्द होगा जारी
नोएडा कैंपस के कामकाज और एमटीयू के अधिकारियों के संबंध में जल्द ही शासनादेश जारी होने की संभावना हैं। इसके साथ ही अभी तक एमटीयू के लिए काम कर रहे पूरे स्टाफ के भविष्य की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें