फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के आठ छात्रों ने की यूनिवर्सिटी टॉप

Sun, 24 Nov 2013 01:51 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) के सत्र 2013 के नतीजों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के आठ छात्रों ने अलग-अलग कोर्सेज में यूनिवर्सिटी टॉप की है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ने मेरिट के साथ टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इन छात्रों को 7 दिसंबर को यूनिवर्सिटी के 25वें दीक्षांत समारोह में वाइस चांसलर गोल्ड मैडल दिया जाएगा।

बीएड, बीपीई, एमपीई, एमआईबी और बीए-एलएलबी जैसे कोर्सेज में पिछले कई साल से जीबी नगर के कॉलेजों के छात्र ही टॉप करते आ रहे हैं।

सीसीएसयू की ओर से छात्रों को निर्देश दिए गए हैं कि समारोह में शामिल होने के लिए जींस, टी-शर्ट, स्कर्ट या स्पोर्ट्स वियर पहन कर न आएं।

वाइस चांसलर मैडल प्राप्त करने वाले छात्रों को 5 दिसंबर तक यूनिवर्सिटी कैंपस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति देनी होगी।
विज्ञापन


दरअसल, यूनिवर्सिटी परिसर मेरठ में होने वाले इस समारोह में प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को डिग्री प्रदान करेंगे।

सरिता देवी (बीए-बीएड)
नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एनसीपीई) की छात्रा सरिता ने 2100 में से 1449 अंकों के साथ बीए-बीएड में पहला स्थान हासिल किया है। सरिता, नई बस्ती दादरी की रहने वाली हैं।

आशीष तोमर (बीपीई)
एनसीपीई कॉलेज के ही आशीष तोमर ने 2700 में से 2198 अंकों के साथ बैचलर इन फिजिकल एजुकेशन (बीपीई) कोर्स में यूनिवर्सिटी टॉप की है।

रेखा (एमपीई)
एनसीपीई कॉलेज की ही रेखा ने 1500 में से 1219 अंकों के साथ मास्टर इन फिजिकल एजुकेशन (एमपीई) में यूनिवर्सिटी टॉप की है।

अक्षिता उम्मत (बीए-एलएलबी)
इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) लॉ कॉलेज की छात्रा अक्षिता उम्मत ने बीए-एलएलबी कोर्स में सीसीएसयू टॉप किया है। उन्होंने 5000 में से 3254 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


शायस्ता नाज (एमआईबी)
आईएमएस की ही शायस्ता नाज ने मास्टर इन इंटरनेशनल बिजनेस (एमआईबी) में यूनिवर्सिटी टॉप की है। उन्होंने 2500 में से 1830 अंक प्राप्त करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है।

अभिषेक कुमार (बीएससी-पीई)
बीएससी फिजिकल एजुकेशन में नोएडा के अभिषेक ने यूनिवर्सिटी टॉप की है। गढ़ी चौखंडी के रहने वाले अभिषेक को 2100 में से 1622 अंकों के साथ पहला स्थान मिला।

चारू (एमएससी बायोटेक)
एमएससी बायो टेक्नोलॉजी में दादरी की रहने वाली चारू ने 1900 में से 1610 अंकों के साथ यूनिवर्सिटी टॉप की है।

शिबानी खुल्लर
एमए (ड्राइंग एंड पेंटिंग) में सेक्टर-93 की रहने वाली शिबानी खुल्लर ने 2000 में से 1747 अंकों के साथ यूनिवर्सिटी टॉप की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें