फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट: ओएमआर शीट की डमी जारी

Mon, 02 Dec 2013 01:18 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) की ओर से 29 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा (नेट) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए ओएमआर शीट (ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्नेशन-शीट) की डमी कॉपी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


पेपर-1 और पेपर-2 एक ही ओएमआर शीट पर होंगे, जो गुलाबी रंग की होगी। जबकि पेपर-3 की शीट केसरिया रंगी की होगी। साथ ही डुप्लीकेट ओएमआर शीट छात्र अपने साथ ले जा सकते हैं।

यूजीसी ने छात्रों की सुविधा के लिए इन्हें जारी किया है। पहली शिफ्ट में पेपर-1 के 60 और पेपर-2 के 50 सवालों के जवाब देने के लिए एक शीट पर ही दो बॉक्स होंगे।
विज्ञापन


इसकी डुप्लीकेट शीट हरे रंग की होगी। दूसरी शिफ्ट में पेपर-3 आयोजित कराया जाएगा। इस शीट पर 75 सवालों के जवाब देने होंगे। इस पेपर की डुप्लीकेट ओएमआर शीट नीले रंग की होगी।

यूजीसी ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी जवाब में बदलाव नहीं होगा। जवाब देने के बाद उसे स्क्रैच से मिटाने या फ्यूड के जरिये हटाया गया तो ऐसा मामला अन फेयर मीन्स (यूएफएम या नकल) में शामिल माना जाएगा। ऐसे केस का रिजल्ट तैयार न करते हुए डिसक्वालीफाइड कैटेगरी में घोषित किया जाएगा।

वहीं सीधे यूएफएम के केस में पकड़े जाने वाले अभ्यर्थी भविष्य में नेट की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। व्यक्तिगत पहचान या मोबाइल नंबर ओएमआर शीट पर लिखा गया तो भी परीक्षा निरस्त कर दी जाएगी।

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) के परिक्षेत्र में आने वाले आवेदकों की रोल लिस्ट जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों की सूची रोल नंबर के आधार पर मिलेगी। फॉर्म भरते समय डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड को आवेदक खुद तैयार करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें