फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की पिटाई कर दोस्तों ने लूटे तीस हजार

Mon, 02 Dec 2013 01:14 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में दिल्ली से नोएडा बर्थडे पार्टी में शामिल होने आई युवती से नशे में धुत्त उसके दो दोस्तों ने मारपीट की। उससे तीस हजार रुपये भी छीन लिए।
विज्ञापन


युवती ने थाना सेक्टर-20 में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट का एक आरोपी प्रॉपर्टी डीलर है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के लाजपत नगर की रहनेवाली युवती दिल्ली व मुंबई में मैरेज ब्यूरो चलाती है।

मूल रूप से दरभंगा बिहार की युवती के मुताबिक वह अपने दोस्त गाजियाबाद निवासी रोनी उर्फ निक्की के साथ नोएडा सेक्टर-21 में शुक्रवार रात बर्थ डे पार्टी में शामिल होने आई थी।
विज्ञापन


वहां रोनी का दोस्त यश शर्मा भी मौजूद था। उन दोनों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में शराब मिला कर पिला दी और उसके बाद उसके पास मौजूद तीस हजार रुपये छीन लिए।

जब उसे होश आया तो उसने रुपये वापस मांगे तो दोनों ने उसे मारापीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

उसने घटना की सूचना थाना सेक्टर-20 पुलिस को दी। थाना प्रभारी रीता यादव का कहना है कि युवती ने रौनी और दिल्ली के विवेक विहार निवासी यश के खिलाफ शिकायत दी है। हालांकि दुष्कर्म की कोशिश जैसी बात सामने नहीं आई है।

युवती ने पुलिस को छकाया
दोस्तों ने पिटाई के बाद युवती को फ्लैट से भगा दिया। युवती रात दो बजे सेक्टर-10 के सामने एक कार के आगे आ गई। कार सवार बुजुर्ग ने युवती को अपनी कार में बैठाया और थाना सेक्टर-20 ले गए।

थाने के गेट के सामने जैसे ही बुजुर्ग ने कार रोकी। युवती कार से उतर कर थाना जाने के बाद दूसरी कार से लिफ्ट लेकर भाग गई। बुजुर्ग ने घटना की सूचना पुलिस को दी। गश्त पर निकलीं थानाध्यक्ष ने उसकी तलाश शुरू की। युवती रजनीगंधा चौराहे पर एक रिक्शे पर बैठी मिली।
विज्ञापन


युवती से पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो युवती थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस कर्मियों से हाथापाई पर उतर आई। पुलिस किसी तरह उसे काबू कर पाई और उसके घर दिल्ली ले गई और मां-बाप के सिपुर्द कर आई। रविवार सुबह युवती थाने में अपने साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। रात में पुलिस से अभद्रता करने पर माफी भी मांगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें