फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर से चालू होंगे दो सबस्टेशन

Sat, 28 Sep 2013 12:43 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में चल रहे बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों पर प्राधिकरण ने विद्युत निगम को लिखित रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें दिसंबर तक 33/11 के दो सबस्टेशनों को चालू करने की बात कही गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही तीन अन्य सबस्टेशनों का काम अगले साल 2014 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद विद्युत निगम नए सेक्टरों में होने वाले बिजली वितरण का खाका खींचने का काम करेगा।

नोएडा में बिजली व्यवस्था पर मास्टर प्लान 2031 लागू होने के साथ तमाम छोटे बड़े बिजली घरों के निर्माण का निर्णय लिया गया।

2011 अगस्त में इसको अंतिम रूप दिया गया था और नवंबर से कई कार्यों को शुरू करने के लिए हरी झंडी दिखाई गई। इसी बीच नए सेक्टरों का विकास होने से बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है और दूसरे सबस्टेशनों पर दबाव बढ़ने से कई बार दिक्कतें भी आ रही थीं।
विज्ञापन


इन बिंदुओं को लेकर विद्युत निगम के अधिकारियों ने शासन स्तर पर वार्ता की और आखिरकार इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने वाले नोएडा प्राधिकरण ने पहली रिपोर्ट सौंप दी है।

पश्चिमांचल विद्युत निगम के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर सीएल गुप्ता ने बताया कि 33/11 के दो सब स्टेशनों को दिसंबर में चालू कर दिया जाएगा।

सेक्टर 122 और 117 में इनका काम किया जा रहा है। इनके शुरू होने से दर्जनों नए सेक्टर और पुराने गांवों को राहत मिलेगी। वहीं, तीन अन्य प्रोजेक्ट अगले साल तक प्राधिकरण पूरा कर पाएगा।
विज्ञापन


सीएल गुप्ता के अनुसार नए प्रोजेक्ट के आते ही पुराने बिजली घरों पर दबाव कम होगा और लोकल फॉल्ट या ट्रिप होने वाली समस्याओं से मुक्ति मिल सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें