फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Fri, 04 Oct 2013 12:41 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को रैपिड कार्ड रीडर पर दो मरीजों की सैंपल जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


अस्पताल में 15 मरीजों के सैंपल लिए गए थे। जिनमें से दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. मीना मिश्रा ने बताया कि, पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से एलाइजा किट खत्म हो चुकी हैं।

अस्पताल को पहले दो एलाइजा टेस्ट किट दी गई थीं। जिनमें से पहली किट में 60 सैंपल में 33 और दूसरी किट में 89 सैंपल में से 18 डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


एलाइजा पर अब तक कुल 51 मरीजों में डेंगू की पुष्टि के बाद से अब तक एलाइजा किट नहीं मिली है। एलाइजा किट न मिलने पर अब रैपिड कार्ड रीडर से मरीजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इस दौरान करीब 15 मरीजों के सैंपलों की जांच में से कार्ड रीडर पर दो लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें