नोएडा में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के नाम पर एसएसपी ने आधा दर्जन कोतवाली प्रभारियों समेत 26 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर कर दिया।
हाल में ही बसपा एमएलसी से मारपीट व अभद्रता करने पर सेक्टर-63 पुलिस चौकी से पुलिस लाइन हाजिर किए गए दारोगा बलवान सिंह को महत्वपूर्ण अट्टा चौकी पर तैनात किया गया है।
वहीं इस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल से पदोन्नत हुए हर्ष भदौरिया को सेक्टर-51 का चौकी प्रभारी बनाया गया है।
थाना सेक्टर-24 प्रभारी संजय बाजपेई को कासना का और कासना में तैनात दीपक शर्मा को थाना सेक्टर-24 का प्रभारी नियुक्त किया गया है। साइबर सेल प्रभारी रविकांत पारासर को जेवर कोतवाली प्रभारी बनाया गया है।
जेवर में तैनात प्रभारी अश्वनी कुमार को बादलपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक सुधीर कुमार बालियान को थाना प्रभारी दादरी और दादरी में तैनात शैलेंद्र प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष दनकौर बनाया गया है।
दनकौर में तैनात समरजीत सिंह को चौकी प्रभारी सेक्टर-63 नियुक्त किया गया है। वहीं एसएसपी के पीआरओ ओंकार नाथ शर्मा को प्रभारी डीसीआरबी नियुक्त किया गया है।
डीसीआरबी प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार भारतीय को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया गया है।
थानाध्यक्ष बादलपुर उमेश रोरिया को प्रभारी क्रिमिनल इंटेलीजेंस, चौकी प्रभारी एच्छर प्रवीण कुमार को पीआरओ एसएसपी, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी भीकम सिंह को चौकी प्रभारी एनटीपीसी, अली हसन को थाना सेक्टर-58, कुं वरपाल सिंह को चौकी प्रभारी सेक्टर-60, हैशामुद्दीन को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी एच्छर, रामकुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी जहांगीरपुर, उप निरीक्षक विशेष श्रेणी वीरेंद्र कुमार त्यागी को सेक्टर-39, चौकी प्रभारी सेक्टर-56 उनिविश्रेणी महेंद्र सिंह पंवार को सेक्टर-58, चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिरोही को चौकी प्रभारी नॉलेज पार्क, हेकां पदोन्नत धर्मेश कुमार शर्मा को चौकी प्रभारी सेक्टर-56, थाना कासना में तैनात उपनिरीक्षक वीर सिंह को इंवेस्टीगेशन विंग क्राइम ब्रांच, चौकी प्रभारी सलारपुर शिवकुमार सिंह को चौकी प्रभारी सेक्टर-41 नियुक्त किया गया है। वहीं चौकी प्रभारी सेक्टर-41 अशोक कुमार कंबोज को थाना सूरजपुर भेजा गया है।