फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीडीएम को यूनिवर्सिटी के दायरे में लाने की तैयारी

Thu, 26 Dec 2013 02:00 AM IST
अमित त्यागी/नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर के पीजीडीएम संस्थानों की ऑटोनॉमी (स्वायत्तता) को एक और बड़ा झटका लग सकता है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने पीजीडीएम संस्थानों को यूनिवर्सिटी के दायरे में लाने की तैयारी कर दी है।
विज्ञापन


यूजीसी ने इन संस्थानों की परीक्षा और कोर्स संबंधी नियमों को यूनिवर्सिटी से जोड़ने के लिए नया रेगुलेशन तैयार कर दिया है।

पीजीडीएम संस्थानों के संगठन एजुकेशनल प्रमोशन सोसायटी फॉर इंडिया (ईपीएसआई) का कहना है कि इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा।

दरअसल, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा यूजीसी के हाथ में जाने के बाद से ही पीजीडीएम संस्थान इसका सख्त विरोध कर रहे हैं।

अब यूजीसी की ओर से मंगलवार को जारी रेगुलेशन की नई गाइडलाइंस पर पीजीडीएम संस्थानों का गुस्सा उबाल पर है।

तकनीकी शिक्षा के यूजीसी रेगुलेशन-2013 के परिशिष्ट 9.1.एफ के मुताबिक अब पीजीडीएम, पीजीडीएम एग्जीक्यूटिव और पीजीसीएम का मॉडल सिलेबस यूनिवर्सिटी जारी करेगी।

परिशिष्ट 9.1.आई के मुताबिक इन कोर्सेज के परीक्षा संबंधी नियम भी यूनिवर्सिटी तय करेगी। जबकि यह सभी नियम अभी तक एआईसीटीई की पीजीडीएम बॉडी संभालती थी, जो पूरी तरह ऑटोनॉमस थी।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी का मतलब यहां स्टेट की टेक्निकल यूनिवर्सिटी या संबंधित संस्थान के स्थानीय क्षेत्र में आने वाली स्टेट यूनिवर्सिटी से लगाया जा रहा है जो फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


ये भले जो भी हो, नई गाइडलाइन से पीजीडीएम संस्थानों की ऑटोनॉमी पूरी तरह खत्म होने की आशंका है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें