फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीन नोट पॉलिसी को बैंक लगा रहे पलीता

Fri, 20 Dec 2013 01:53 AM IST
सोमदत्त शर्मा, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा की तरह भारतीय करेंसी को साफ सुथरा करने की मुहिम पर खुद बैंक पलीता लगा रहे हैं। आरबीआई की ओर से क्लीन नोट पॉलिसी लागू करने के बावजूद एटीएम से ग्राहकों को गंदे और लिखावट वाले नोट मिल रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने 10 मई और 14 अगस्त 2013 को बैंकों को निर्देश दिए था, जिसके तहत बैंकों से ग्राहकों को लिखावट वाले और गंदे नोट देने से सख्त मना किया गया।

आदेश के मुताबिक बैंकों ने ग्राहकों को ऐसी करेंसी देना बंद कर दिया है लेकिन एटीएम से अभी भी लिखावट वाले और कटे-फटे नोट भी निकल रहे हैं।

सेक्टर-25 निवासी शुभम चौधरी ने बताया कि एटीएम से पैसे निकालते समय हर बार एक-दो नोट इस तरह का जरूर निकलता है।

दूसरी ओर, एटीएम में कैश रखवाने की जिम्मेदारी संबंधित बैंक की होती है। इसका मतलब बैंक खुद लिखावट वाले नोट एटीएम में रखने के लिए दे रहे हैं।

खास बात ये है कि जिन एटीएम से गंदे नोट निकल रहे हैं वो शाखाओं से जुड़े हुए नहीं हैं बल्कि ऑफ साइट हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बैंक क्लीन नोट पॉलिसी को लेकर गंभीर नहीं है?
विज्ञापन


मालूम हो कि आरबीआई ने सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि नोट पर किसी भी प्रकार की लिखावट न करें और बैंक में ऐसे नोट आने पर उनके बदले में ग्राहकों को साफ सुथरे नोट दिए जाएं। लिखावट या गंदे नोटों को वापस आरबीआई भेजा जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें