फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस डिग्री के नीचे पहुंचा पारा

Fri, 06 Dec 2013 01:01 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों पर जैसे-जैसे वर्षा और हिमपात हो रहा है। वैसे ही मैदानी क्षेत्रों में पारा नीचे आ रहा है। बृहस्पतिवार को ठंडी हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। इस दौरान आर्द्रता में भी इजाफा हुआ।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्वेंस के असर से पश्चिमी उत्तर भारत के ऊंचे पहाड़ी स्थानों पर हिमपात हुआ। हिमपात के असर से पंजाब, हरियाणा में तापमान में गिरावट हुई है।

दिल्ली-एनसीआर में भी पारा थोड़ा नीचे गिरा। वहीं, आठ दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी में लगातार इजाफे के आसार हैं। इस दौरान सुबह में पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में हल्का कोहरा पड़ेगा।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस दौरान अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। इससे सुबह और शाम के समय ठंड में इजाफा हुआ। इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 86 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 61 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें