फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों तक लीजिए पिकनिक का मजा

Fri, 25 Oct 2013 01:54 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीआईसी में शुक्रवार से रविवार तक एफ वन रेस है। 25 से ही रफ्तार का रोमांच देखने वालों के लिए एक पिकनिक जैसा माहौल है।
विज्ञापन


लगातार तीन दिन तक चलने वाली रेस से पशु-पक्षियों से लेकर लोगों तक को शोर से परेशानी होती है।

ग्रेनो में तीसरी बार यह रेस हो रही है। पिछले दो रेसों के दौरान भी लोगों ने इसे पिकनिक के तौर पर लिया था।

रेस देखने के साथ-साथ लोग यहां घूमने-फिरने और खाने-पीने का मजा लेते हैं। इसके लिए जेपी ग्रुप ने व्यवस्था भी कर रखी है।

रेस के दौरान दर्शकों को कानों में ईयर प्लग लगाने होते हैं। इसके बाद भी शोर इतना होता है कि सिर चकराने लगता है।


जानवरों को तकलीफ होगी
दरअसल, जिस स्थान पर एफ वन रेस होती है उसके ठीक सामने ही नाइट सफारी का प्रोजेक्ट है।

ग्रेनो से लेकर दनकौर तक फैले वन क्षेत्र में हिरन, जंगली कुत्ते, नीलगाय आदि पशु हैं। जैसे ही रेस होती है, वह फॉर्मूला वन कारों का शोर सुनकर दुबक जाते हैं।
विज्ञापन


गांव के लोग शोर सुनते हैं
दनकौर निवासी सुरेश ने बताया कि फॉर्मूला वन कार की रेस होते ही आसपास के गांव में खूब शोर होता है।

बच्चे शोर मचाते हैं और वह एफ वन की बाउंड्री के किनारे तक पहुंच जाते हैं। हालांकि जेपी ग्रुप की तरफ से आसपास के गांवों के किसानों को भी रेस देखने के लिए पास दिया जाता है।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर जमघट
रेस के दौरान ग्रेनो से आगरा तक जाने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों की संख्या बढ़ जाती है।

जैसे ही वाहन एफ वन ट्रैक के पास पहुंचते हैं तो एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लाइन लग जाती है।

सफर के साथ वह भी पिकनिक का मजा ले लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें