नोएडा के गर्वनमेंट पीजी कॉलेज में होने वाले छात्रसंघ चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरे जोरशोर के साथ संपन्न हुई।
नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), सपा छात्र सभा और निर्दलीय समेत कुल 23 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
एक प्रत्याशी की उम्र नियमों के अनुसार नहीं थी, जिसके चलते उसका नामांकन रद्द किया जाएगा। प्रमाणपत्र और नियमों के आधार पर नामांकन पत्रों की जांच के बाद शुक्रवार को वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।
सुबह 10 बजे से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में छात्र संगठन शक्ति प्रदर्शन करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ कॉलेज पहुंचे। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. सोहन सिंह की निगरानी में परिसर में सिर्फ पर्चा भरने वाले छात्रों को ही जाने दिया गया।
सबसे पहले सपा छात्र सभा के पैनल में दीपक भाटी, अवधेश, नवनीत, नफीस और डॉली ने पर्चा भरा। समर्थकों में सपा महानगर अध्यक्ष सूबे सिंह यादव, विधान सभा अध्यक्ष ओमपाल राणा, युवजन सभा अध्यक्ष शिवराम यादव, सपा छात्र सभा अध्यक्ष अनिल यादव, भीष्म यादव, नीरज शर्मा, आफाक, राघवेंद्र दूबे आदि पहुंचे।
इसके बाद एनएसयूआई के पूर्व घोषित पैनल से राजकुमार, इमरान, पंकज, आमिर खान और राधा ने पर्चा भरा। नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कृपाराम शर्मा, कार्यवाहक जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव, एनएसयूआई प्रभारी दिनेश अवाना, दीपक भाटी, दशरथ गुर्जर, लियाकत, गुलजार, अमन, स्वाति, पूजा आदि समर्थकों के रूप में पहुंचे।
तीसरे नंबर पर फ्रेंड्स ग्रुप (निर्दलीय) ने चार पदों पर पर्चा भरा। सबसे अंत में एबीवीपी के बैनर पर प्रत्याशियों ने पर्चा भरा लेकिन संगठन ने अपना पैनल अभी सार्वजनिक नहीं किया है।
इनके समर्थन में संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नितिन मावी, अध्यक्ष अविनाश शर्मा, मोहित भाटी, प्रिंस यादव, गौरव शर्मा, राजेश शर्मा, अंकित त्यागी, विवेक त्यागी आदि पहुंचे।
नामांकन करने वाले प्रत्याशी
अध्यक्ष पद
अजय कुमार यादव (बीए द्वितीय वर्ष)
कपिल कुमार (एमए प्रथम वर्ष)
दीपक भाटी (बीकॉम तृतीय वर्ष)
महेश कुमार (एमकॉम प्रथम वर्ष)
राजकुमार (बीएससी तृतीय वर्ष)
विक्की उपाध्याय (बीए तृतीय वर्ष)
उपाध्यक्ष पद
इमरान चौधरी (बीए द्वितीय वर्ष)
नवनीत पांडे (बीए तृतीय वर्ष)
लव शर्मा (एमए प्रथम वर्ष)
सोनिया चौहान (बीए द्वितीय वर्ष)
हिमांशु (बीकॉम तृतीय वर्ष)
महासचिव पद
अवधेश कुमार (बीए द्वितीय वर्ष)
पंकज नायक (बीकॉम द्वितीय वर्ष)
रमन कुमार (एमए प्रथम वर्ष)
शिकुल कुमार झा (बीकॉम तृतीय वर्ष)
सचिन कुमार (एमए प्रथम वर्ष)
संयुक्त सचिव पद
अंकित कुमार (बीकॉम तृतीय वर्र्ष)
आमिर खान (बीए तृतीय वर्ष)
मुन्तजीर (बीकॉम तृतीय वर्ष)
नफीस अहमद (बीएससी द्वितीय वर्ष)
कोषाध्यक्ष पद
राधा (बीए तृतीय वर्ष)
डॉली वर्मा (बीए तृतीय वर्ष)
प्रभा रानी (एमकॉम प्रथम वर्ष)
नोट:- प्रमाण पत्रों की जांच और नियमों के आधार पर अंतिम रूप से वैध प्रत्याशियों की सूची शुक्रवार को जारी की जाएगी।
चुनावी प्रचार प्रसार के निर्देश
एक प्रत्याशी 5,000 रुपये से ज्यादा खर्च नहीं कर सकेगा
नतीजों के दो हफ्तों के भीतर देना होगा खर्च का ब्योरा
प्रिंटेड पोस्टर और पंफ्लेट का इस्तेमाल नहीं होगा
भड़काऊ भाषण और पार्टी, जातिगत बयान नहीं चलेंगे
कोई भी बैठक कॉलेज परिसर के बाहर नहीं होगी
चुनाव प्रचार में लाउड स्पीकर व वाहनों का प्रयोग नहीं
चुनावी दिशा निर्देश
इलेक्शन कमिशन पर्यवेक्षक नियुक्त करेगा, इसमें सरकारी कर्मचारी हो सकते हैं
बिना इजाजत कॉलेज परिसर में बैठक नहीं की जाएंगी
चुनाव के दिन पोलिंग बूथ पर छात्र संगठन, अधिकारियों के काम में बाधा नहीं बनेंगे
पोलिंग बूथ पर पानी के अलावा खाने-पीने की चीजें प्रतिबंधित रहेंगी
किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना छात्र या संगठन चुनावी पर्यवेक्षक को दे सकते हैं
वोटिंग खत्म होने के 48 घंटे के भीतर छात्र संगठनों को परिसर साफ करना होगा