फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी छात्र सभा ने तोड़ा एबीवीपी का पैनल

Sun, 10 Nov 2013 01:38 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की राजनीति में शनिवार को तगड़ी उठापटक हुई। सपा छात्र सभा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पैनल में सेंध लगाते हुए उपाध्यक्ष समेत चार प्रत्याशियों को अपने दल में शामिल कर लिया।
विज्ञापन


एबीवीपी से अध्यक्ष पद के मुख्य प्रत्याशी का पर्चा पहले ही रद्द हो चुका है और अब बाकी चार प्रत्याशियों का साथ छूटने से एबीवीपी का पैनल पूरी तरह बिखर गया है।

डिग्री कॉलेज पर छात्र सभा ने नए चेहरों के साथ अपने पैनल की घोषणा कर दी। किसी भी तरह से अपनी जीत पक्की करने के लिए प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी समर्थित छात्र सभा ने ये दांव खेला है।
विज्ञापन


दरअसल, एबीवीपी के अध्यक्ष पद के मजबूत दावेदार अजय कुमार यादव का पर्चा निरस्त होने के बाद उपाध्यक्ष लव शर्मा ने संगठन का साथ छोड़ दिया। साथ ही बाकी चार पदों के प्रत्याशियों ने भी छात्र सभा का दामन थाम लिया।

सपा छात्र सभा के अध्यक्ष अनिल यादव ने अपने पैनल की घोषणा करते हुए बताया कि दीपक भाटी (अध्यक्ष), लव शर्मा (उपाध्यक्ष), सचिन कुमार (महासचिव), मुन्तजीर सैफी (संयुक्त सचिव) और प्रभा रानी (कोषाध्यक्ष) के रूप में उनके बैनर तले चुनाव लड़ेंगे।

अनिल यादव ने बताया कि एबीवीपी के प्रत्याशियों ने पार्टी से संपर्क किया। संगठन ने सोच समझ कर अपने पूर्व घोषित प्रत्याशियों पर नए चेहरों को पैनल में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन


छात्र सभा के बैनर तले नामांकन करने वाले पहले प्रत्याशी किसी दूसरे संगठन में शामिल नहीं हो रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें