फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और करीब आ जाएंगे एक्सप्रेस-वे के सेक्टर

Sat, 12 Oct 2013 12:46 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर महामाया फ्लाईओवर के पास बसे एक दर्जन सेक्टरों तक पहुंचना अब और भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


सेक्टर 95, 96, 125, 126, 127, 128 सहित एक दर्जन सेक्टरों और गांवों को सहूलियत देने के लिए प्राधिकरण तीन परियोजनाओं पर एक साथ काम कर रहा है।

छह माह से डेढ़ साल के भीतर ये तीनों परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी। तीनों परियोजनाओं के पूरा हो जाने पर इन सेक्टरों में स्थित कंपनियों व शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में हजारों लोगों को सुविधा होगी।

भविष्य में पांच सितारा होटल व आवासीय टावर भी बनेंगे।

महामाया फ्लाईओवर के नीचे यू-टर्न
प्राधिकरण महामाया फ्लाईओवर के नीचे यू-टर्न बनाने जा रहा है। इसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है और निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

इस काम को छह माह में पूरा करने का लक्ष्य है। इस यू टर्न के बनने से कालिंदीकुंज की तरफ से आने वाले जिन वाहनों को सेक्टर 95, 96, 125, 126, 127, 128 आदि सेक्टरों तक जाना है, वे इसी यू टर्न का सहारा लेकर वापस आ सकेंगे। अब तक महामाया फ्लाईओवर घूमकर इन सेक्टरों तक जाना पड़ता है।
विज्ञापन


दो लेन की बनेगी शाहदरा पुश्ता सड़क
शाहदरा नाले के साथ पुश्ता पर कच्ची सड़क बनी हुई है, जिससे सिर्फ किसानों के वाहन (ट्रैक्टर आदि) ही गुजर पाते हैं।

अब प्राधिकरण इसे बनाने जा रहा है। यह पुश्ता दिल्ली स्थित सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग का है। इसलिए प्राधिकरण वहां से अनुमति पाने के लिए प्रयासरत है।

इस बाबत बुधवार को प्राधिकरण व सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के बीच बैठक भी हो चुकी है। सिंचाई विभाग ने प्राधिकरण से इसकी डिजाइन उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन


प्राधिकरण अगले सप्ताह यह डिजाइन पेश कर देगा। उसकेबाद वहां से एनओसी मिल जाएगी। नोएडा को करीब एक किलोमीटर एरिया में रोड बनाना है।

बाकी सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग बना रहा है। इस रोड को भी छह माह में बनाने की योजना है। इसकी लागत अभी तय नहीं है।

बनेंगे 94 अंडरपास
महामाया फ्लाईओवर के पास सेक्टर 94 व 95 तिराहे पर अंडरपास बनाने की योजना है। इसे बनाने वाली कंपनी के चयन की प्रक्रिया चल रही है।

इस अंडरपास के बनने से कालिंदीकुंज की तरफ सेक्टर 94, 96, 125, 126, 127 व 128 आदि तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इसे बनाने में करीब डेढ़ साल लग जाएंगे। बता दें, कि मुख्यमंत्री खुद ही इस अंडरपास को बनाने की घोषणा कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें