फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...कोई तो इलाज होगा यहां का

Tue, 24 Sep 2013 01:37 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में मल्टीनेशनल कंपनियों और बड़े शिक्षण संस्थानों से घिरा सेक्टर-125 अपनी बदहाली पर रोजाना आंसू बहाता है।
विज्ञापन


सुबह हो या शाम यहां बस जाम ही जाम आपको दिखाई देगा। ट्रैफिक पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद यहां जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है।

गलत प्लानिंग और सड़कों पर अवैध पार्किंग इस समस्या की सबसे बड़ी वजह है।

एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वाले वाहन सेक्टर-125 में घुसते ही जाम का शिकार हो जाते हैं।

सुबह 8 से दोपहर 12 बजे और शाम 4 से 7 बजे के बीच लगने वाले जाम में फंसे हजारों वाहन लाखों रुपये का ईंधन बर्बाद कर देते हैं।

ऐसा नहीं है कि यहां जाम की समस्या से छुटकारा नहीं दिलाया जा सकता, लेकिन प्राधिकरण की उदासीनता के आगे सब नतमस्तक हैं।

जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई कदम उठाए पर सभी कदम बेकार साबित हो रहे हैं। जब तक यहां ढांचागत समाधान नहीं होता तब तक समस्या बरकरार ही रहेगी।

सड़क है या पार्किंग
यूनिवर्सिटी, आईटी कंपनियों और स्कूलों के दो हजार से ज्यादा वाहन सेक्टर-125 के मुख्य मार्ग पर खड़े होते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत अभिभावकों को होती है, जब वे स्कूल या यूनिवर्सिटी जाते हैं तो उन्हें पार्किंग में जगह नहीं मिलती।
विज्ञापन


आईटी कंपनी के कर्मचारी सवेरे जाते ही सड़क के दोनों ओर पार्किंग कर देते हैं और शाम को ही जाते हैं। जबकि अभिभावकों का दिनभर आना जाना रहता है।

इसके अलावा अपने ऊपर कार्रवाई के डर से ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी सड़क पर खड़े इन वाहनों पर कार्रवाई नहीं कर पाते।

अधूरी सड़क कब होगी पूरी
प्राधिकरण की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। एचसीएल चौराहे से लेकर सेक्टर-126 के कट तक वैसे तो डबल रोड है, लेकिन इस रोड की एक लेन पूरी तरह से अस्त व्यस्त है।
विज्ञापन


इसके चलते केवल एक ही रोड पर वाहनों का अवगमन है और इसी सिंगल रोड को घेरकर वाहन अवैध तरीके से खड़े कर दिए जाते हैं।

कट बने मुसीबत
एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन और सेक्टर को जोड़ने वाले कट सबसे बड़ी मुसीबत बने हुए हैं। सुबह-शाम एक साथ निकलने वाला वाहनों का काफिला रोजाना इन कटों पर आकर अटक जाता है।

सर्विस लेन और सेक्टर के अंदर से आने वाले वाहन कटों पर आकर भिड़ते हैं और इसका नतीजा जाम के रूप में दिखाई देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें