फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

Thu, 02 Jan 2014 02:07 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) के 11 जनवरी को होने वाले 11वें दीक्षांत समारोह के रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होंगे। प्रदेश के सभी कॉलेजों से 70 फीसदी या उससे अधिक अंक वाले छात्र ही इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


छात्रों को 8 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करके 10 जनवरी को यूनिवर्सिटी में रिपोर्ट करनी होगी। रजिस्ट्रेशन यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के जरिये होने हैं।

यूनिवर्सिटी के दोबारा गठन के बाद यह पहला दीक्षांत समारोह है, जिसके भव्य आयोजन की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। जीबी नगर के कॉलेजों में सिर्फ दो छात्र ही मैडल की लिस्ट में जगह बना पाए हैं।

ग्रेटर नोएडा के एपीजे इंस्टीट्यूट की तन्वी अग्रवाल को आर्किटेक्चर में टॉप करने के लिए गोल्ड मैडल दिया जाएगा। जिले की एक मात्र छात्र हैं, जिन्होंने गोल्ड मैडल पाने वालों में जगह बनाई है।
विज्ञापन


साथ ही बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन (ईसीई) में ग्रेटर नोएडा के एनआईईटी की प्रिया अग्रवाल को सिल्वर मैडल दिया जाएगा। इसके अलावा हजारों छात्रों को दीक्षांत समारोह के जरिये डिग्री प्रदान की जाएगी।

इस मौके पर प्रधानमंत्री के सलाहकार और नेशनल इनोवेशन काउंसिल के चेयरमैन प्रोफेसर सैम पित्रोदा दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।

लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को डिग्रियां और मैडल प्रदान किए जाएंगे। समारोह की अध्यक्षता यूपी के राज्यपाल और यूपीटीयू के चांसलर बीएल जोशी करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें