फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटों तक शीतलहर कर सकती है परेशान

Thu, 02 Jan 2014 02:02 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों पर जमकर हो रही बर्फबारी के बाद अगले 48 घंटे में पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में जबरदस्त शीतलहर चलने का अनुमान है।
विज्ञापन


इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। सुबह के समय कोहरा लोगों को परेशान करेगा।

देश के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बुधवार को जमकर हिमपात हुआ। जिसके चलते शुक्रवार को भी पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी की संभावना है।

इस दौरान बर्फीली हवाएं मैदानी क्षेत्रों का पारा गिराएंगी। अगले दो दिनों में दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर चलने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं रात्रि में पाला भी पड़ेगा।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। हालांकि बुधवार को शहर में पारा ऊपर आया।

धूप खिलने सेे भी लोगों को राहत मिली। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें