फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच डॉक्टरों से शुरू होगी ओपीडी

Sun, 29 Sep 2013 11:49 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्टों में से एक सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शुरू होने से पहले ही अपने हाल पर रो रहा है।
विज्ञापन


शासन से 14 ओपीडी के लिए अभी तक पांच डॉक्टर ही मिल पाए हैं। हालात ये है कि, निदेशक और सीएमएस भी मरीज देखेंगे। अस्पताल की ओपीडी सात अक्तूबर को शुरू करना निर्धारित की गई थी।

पहले अस्पताल की इमारत बनने का इंतजार किया जा रहा था। तो अब डॉक्टरों की कमी से जूझना पड़ रहा है।

पीजीआई के निदेशक डॉ. एके भट्ट ने बताया कि, शासन की ओर से 14 अगस्त को जनरल आर्डर में ओपीडी के लिए केवल पांच डाक्टर ही जुट पाए थे।

जिनमें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश राज, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शेखर यादव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके झा, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. राकेश और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश राय को लिया गया था।
विज्ञापन


वहीं, सीएमएस के तौर पर डॉ. वीडी वर्मा की नियुक्ति हुई थी। इसके बाद एक महीने से अधिक समय बीतने पर भी अभी अन्य डॉक्टरों को नियुक्ति नहीं हो पाई है।

इसी के चलते ओपीडी शुरू करने में देरी बनी हुई है। अब सात अक्तूबर से पांच डॉक्टरों से ही ओपीडी शुरू करने का निर्णय किया गया है। इस दौरान निदेशक डॉ. एके भट्ट और सीएमएस डॉ. वीडी वर्मा भी समय निकालकर ओपीडी में मरीज देखेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें