फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्डों की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश ढेर

Tue, 26 Nov 2013 01:04 AM IST
अमर उजाला/ ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसरख कोतवाली क्षेत्र में बंद पड़ी कंपनी देबू मोटर्स में डाका डालने आए बदमाशों और सिक्योरिटी गार्डों में जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसकी पहचान बबलू निवासी सिकंदराबाद के रूप में हुई है। पुलिस मारे गए शख्स का रिकॉर्ड खंगाल रही है।

पुलिस के कि नोएडा-दादरी मार्ग पर कार बनाने वाली कंपनी देबू मोटर्स सालों से बंद पड़ी है। अब इस कंपनी को अजेंटम ने टेकओवर कर लिया है।

बकाया का भुगतान करने और नौकरी की मांग को लेकर कंपनी के गेट पर पुराने कर्मचारी सालों से धरने पर बैठे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर गेट पर हर समय सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं।

रविवार देर रात हथियारों से लैस 24 से अधिक बदमाशों ने कंपनी पर धावा बोल दिया। गार्डों के ललकाराने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गार्डों ने भी जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच गोली लगने से एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। अपने साथी को गोली लगने और खुद को घिरता देखकर अन्य बदमाश फरार हो गए।

सूचना मिलते ही बिसरख पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल शख्स को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें