फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में लगे ट्रकों के मालिकों को नोटिस

Thu, 10 Oct 2013 01:46 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में अवैध रेत खनन में लगे माफिया पर एनजीटी ने शिकंजा कसना शुुरू कर दिया है। कोर्ट ने बुधवार को खनन में लगे ट्रकों के मालिकों को नोटिस जारी किया। इनमें अगली सुनवाई पर उपस्थित होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


देश भर में हो रहे अवैध रेत खनन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन की याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई।

इस दौरान जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने दो ट्रक मालिक कपिल पुत्र इंद्रजीत और विजय पुत्र नत्थू को नोटिस जारी किया है।

ये नोटिस पकड़े गए ट्रक ड्राइवर अमित प्रजापति और रिंकू की ओर से बताए गए नामों के आधार पर जारी किए हैं। जो कि अवैध रेत खनन के कार्य में लगे हुए थे।

नोटिस जारी करने के बाद गौतमबुद्धनगर के एसएसपी और खनन निदेशक को कोर्ट ने कहा है कि सुनिश्चित करें की नोटिस संबंधित व्यक्तियों तक पहुंच जाएं।

गौतमबुद्धनगर पुलिस और अन्य विभागों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आपकी अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए अपनाई गई प्रक्रिया पर कोर्ट नाराजगी व्यक्त करता है।

सुनवाई की अगली तिथि 1 नवंबर निश्चित की गई है। दूसरी तरफ, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रदेश सरकार से कहा कि किसी भी सूरत में अवैध खनन न होने पाए यह सुनिश्चित करें। खनन के लिए संबंधित विभागों से अनुमति ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें