फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम संचालक की हत्या, दोस्त धरा

Sat, 14 Dec 2013 02:12 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में उधार में दिए गए रुपये को लेकर हुए विवाद में हरौला गांव निवासी जिम संचालक राजीव उर्फ बबलू (30) की बृहस्पतिवार रात हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात गांव में ही रहने वाला जागे सिंह राजीव को घर से बुलाकर ले गया था। रात एक बजे गांव के तिकोना पार्क में राजीव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।

सूचना मिलने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उससे सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।

छानबीन के दौरान सेक्टर-20 पुलिस ने जागे सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों न्यू अशोक नगर से शराब लेकर हरौला पहुंचे और तिकोना पार्क में बैठकर शराब पी।
विज्ञापन


इस दौरान उधार के दिए गए रुपये को लेकर विवाद हो गया। इस पर पार्क में रखी सीमेंट की सिल्ली राजीव के सिर पर मार दी। इसके बाद वह भाग निकला।

पुलिस ने पार्क से शराब की बोतल और खून से सनी सीमेंट की सिल्ली बरामद कर ली है। परिजनों के मुताबिक, उनके परिवार के सदस्य राहुल की भी कुछ माह पहले हत्या हुई थी। जिसका शक भी जागे सिंह पर है। आरोपी एक निजी कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें